1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कश्मीर में शूटिंग करना मेरे लिए खास: सोनी राजदान

कश्मीर में शूटिंग करना मेरे लिए खास: सोनी राजदान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 23, 2019 11:04 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 11:04 pm IST

एक्ट्रेस सोनी राजदान ने कहा कि कश्मीर में शूटिंग करना उनके लिए खास है, क्योंकि वह आधी कश्मीरी हैं।

Soni Razdan - India TV Hindi
Soni Razdan Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस सोनी राजदान ने कहा कि कश्मीर में शूटिंग करना उनके लिए खास है, क्योंकि वह आधी कश्मीरी हैं। 62 साल उम्र की अभिनेत्री के पिता कश्मीरी पंडित थे। 'नो फादर्स इन कश्मीर' की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि उनके 'कश्मीर से नाते' के कारण यह बहुत ही खास रहा।

सोनी ने एक बयान में कहा, "आधी कश्मीरी होने के नाते घाटी में शूटिंग करना मेरे लिए हमेशा खास होता है। मुझे स्थानीय लोगों के साथ कुछ पल गुजारने का मौका मिल जाता है। वे बेहद गर्मजोश लोग होते हैं, बहुत मेहमानवाज और भद्र। वे हमेशा किसी का भी स्वागत खुले दिल से करते हैं।"

अश्विन कुमार निर्देशित फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' में एक ब्रिटिश-कश्मीरी किशोरी नूर की कहानी है, जो अपने पिता की तलाश में आती है और अपनी जड़ों को ढूंढ़ने लगती है।

इस फिल्म में काम का मौका मिलने के बारे में सोनी ने कहा, "जब अश्विन ने मुझे स्क्रिप्ट भेजी, मैं तुरंत उनकी दमदार कहानी की तरफ खिंचती चली गई। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि फिल्मकार ने कश्मीर के बारे में जो कहानी लिखी है, वह सिर्फ प्रेम कहानी या एक्शन ड्रामा नहीं है। यह फिल्म सच बोलती और सच्चाई दिखाती है।"

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ आठ महीने चले संघर्ष के बाद निर्देशक अश्विन कुमार फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' को पांच अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Also Read:

Filmfare Awards 2019: ये है विनर्स की पूरी लिस्ट

अभिषेक बच्चन संग गोवा में दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाहें

सलमान खान-राणा दग्गुबाती तेलुगू स्टार वेंकटेश की बेटी की शादी में पहुंचे जयपुर, देखें Photos

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन