1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 12 रुपए देने वाले इस अंजान शख्य से मिले सोनू निगम, जानिए फिर क्या हुआ

12 रुपए देने वाले इस अंजान शख्य से मिले सोनू निगम, जानिए फिर क्या हुआ

 Published : May 24, 2016 08:30 pm IST,  Updated : May 24, 2016 08:30 pm IST

सोनू निगम पिछले दिनों अपना रंग रूप बदलकर सड़कों पर गानें के लिए निकल पड़े थे। इस दौरान उन्हें कई लोग कुछ लोगों ने उनके सिंगिग की तारीफें की।

sonu- India TV Hindi
sonu

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पाश्र्व गायक सोनू निगम पिछले दिनों अपना रंग रूप बदलकर सड़कों पर गानें के लिए निकल पड़े थे। इस दौरान उन्हें कई लोग कुछ लोगों ने उनके सिंगिग की तारीफें की तो कोई उन्हें अंदेखा करके निकल पड़ा। लेकिन इन्ही में से एक और शख्स था जिसकी बातें सोनू के दिल को छू गई। दरअसल सोनू निगम का बीते सप्ताह एक बेघर बुजुर्ग के रूप में सड़कों पर गाना गाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में निगम को गरीब समझकर नाश्ता करने के लिए 12 रपये देने वाले युवक से सोनू ने मिलने की इच्छा जताई थी। अब एक अन्य वीडियो में उस युवक को ढूंढ लिया गया है और उसकी मुलाकात निगम से करवायी गई है।

इसे भी पढ़े:- मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने निकले सोनू निगम, वीडियो VIRAL

मेजर सर्जरी के बाद दर्द में सोनू निगम ने गाया ये दर्द भरा गाना

गौरतलब है कि यूट्यूब चैनल बीइंग इंडियन के द रोडसाइड उस्ताद वीडियो के लिए निगम ने एक बेघर भिखारी जैसे दिखने वाले बुजुर्ग का रूप धरा था जिसका वीडियो बीते सप्ताह काफी हिट रहा था।

बीइंग इंडियन द्वारा कल जारी किए गए एक वीडियो में निगम अपने आने वाले गाने क्रेजी दिल मेरा के लिए फेसबुक पर दर्शकौं के साथ लाइव चैट कर रहे हैं। इसी चैट के दौरान निगम को 12 रपये देने वाले शहबाज़ अली सैयद उनके घर में प्रवेश करते हैं और आते ही सबसे पहले उनको जोर से गले लगा लेते हैं क्योंकि खुद सैयद के लिए भी यह एक अनोखा उपहार है, जिसके बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया गया था।

वीडियो में सैयद कहते हैं, “मैं आपके (निगम के) साथ एक सेल्फी लेना चाहता था इसलिए दोबारा वहां गया, लेकिन आप वहां नहीं थे। बाद में वीडियो में आपने जिस तरह से मेरी तारीफ की उसने मुझे अभिभूत कर दिया। मुझे लगता है कि मैंने अपनी जिंदगी जी ली।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन