1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेजर सर्जरी के बाद दर्द में सोनू निगम ने गाया ये दर्द भरा गाना

मेजर सर्जरी के बाद दर्द में सोनू निगम ने गाया ये दर्द भरा गाना

 Published : May 19, 2016 08:08 pm IST,  Updated : May 19, 2016 08:25 pm IST

सोनू निगम ने आगामी फिल्म 'सरबजीत' का गाना 'दर्द' रिकॉर्ड किया है। यह गाना सोनू ने तब रिकॉर्ड किया जब वह खुद दर्द में थे।

sonu- India TV Hindi
sonu

मुंबई: जाने माने पाश्र्व गायक सोनू निगम ने आगामी फिल्म 'सरबजीत' का गाना 'दर्द' रिकॉर्ड किया है। यह गाना सोनू ने तब रिकॉर्ड किया जब वह खुद दर्द में थे। दरअसल दो महीने पहले सोनू के घुटने की सर्जरी हुई है और इस सर्जरी के महज 10 दिन बाद ही उन्होंने आगामी बायोपिक 'सरबजीत' के लिए 'दर्द' गीत रिकॉर्ड किया। उस समय वह काफी दर्द में थे।

इसे भी पढ़े:- मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने निकले सोनू निगम, वीडियो VIRAL

फिल्म के संगीत कार्यक्रम में सोनू मुश्किल से चल पा रहे थे। वहीं उन्होंने बताया, "मेरे पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। अभी इसे दो महीने हुए हैं। यह पहली बार है, जब मैं उसके बाद अपने घर से बाहर निकला हूं।" उन्होंने बताया, "मैंने सर्जरी के 10 दिन बाद यह गीत गाया। यह खूबसूरत गीत है और 'दर्द' गीत दर्द वाले व्यक्ति ने गाया।"

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने कहा, "हम दुविधा में थे कि यह मुश्किल गीत कौन गाएगा। भूषण कुमार ने सोनू से गीत रिकॉर्ड करने के लिए कहा।" 'मुस्कुराने की वजह तुम हो' और 'आशिकी 2' जैसे गीत बना चुके जीत गांगुली ने इस गीत का निर्माण किया है।

जीत गांगुली के बारे में सोनू ने कहा, "जीत भाई मेरे पसंदीदा हैं। वह प्रतिभाशाली, सरल और सीधे व्यक्ति हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि उनमें कितनी प्रतिभा है।"

उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरबजीत' भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरोपी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर मार डाला था। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हुड्डा, रिचा चड्डा और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन