1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. जैश ए मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार, गुजरात और मध्य प्रदेश में ATS की बड़ी कार्रवाई

जैश ए मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार, गुजरात और मध्य प्रदेश में ATS की बड़ी कार्रवाई

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 03, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 04:43 pm IST

सभी आतंकी मिलकर गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। एटीएस ने इन आतंकियों के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Jaish E mohammed terrorist- India TV Hindi
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी Image Source : REPORTER INPUT

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए हैं। गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को पकड़ा है। गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वे जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से गुजरात में एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे थे ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। सभी 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यूएपीए की धारा 13, 17, 18, 38, 39 और बीएनएस की धारा 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुजरात एटीएस ने इन आरोपियों को पकड़ा

अहमद पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाला

इब्राहिम पुत्र मोहम्मद हुसैन घाघा
मुदस्सिर पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाला
ज़कारिया दुरानी पुत्र मोहम्मद अम्मार घाघा
मुफ्ती फौजान पुत्र इस्माइल दौवा
मोहम्मद अमीन शेरा
मोहम्मद अब्दुल पुत्र रहमान सावदी
बिलाल मोहम्मद पुत्र अम्मार घाघा

एटीएस अधिकारी ने क्या बताया?

गुजरात एटीएस से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, "गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गुरुवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वे बैन किए गए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और गुजरात में एक एक्टिव आतंकी नेटवर्क बनाने के लिए उसकी तरफ से एक्टिव रूप से काम कर रहे थे।"

कई जिलों में एकसाथ कार्रवाई

गुजरात एटीएस ने गुजरात और मध्य प्रदेश के कई जिलों में एकसाथ कार्रवाई करते हुए 8 आतंकियों को पकड़ा है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आतंकी संगठन का पूरा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ। इसमें किन लोगों ने मदद की और आगे इनका क्या प्लान था। पूछताछ के आधार पर कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। गुजरात के बनासकांठा में पालनपुर इलाके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को मध्य प्रदेश के देवास जिले से पकड़ा गया है।

डिजिटल रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस

पुलिस आरोपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तलाश रही है। इसी के आधार पर आगे की पूछताछ की जाएगी। आतंकियों के खातों से वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि इस नेटवर्क को बनाने में किन लोगों की भूमिका थी। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें-

गुजरात की कोर्ट ने 18 पाकिस्तानी समेत 19 ड्रग्स तस्करों को सुनाई 20-20 साल कैद की सजा, 575 करोड़ की हेरोइन हुई थी बरामद

वजन घटाने की दवा का झांसा ठग लिए 1.77 करोड़ रुपये, 2 लड़कियां समेत 3 लोग गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।