1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: सोनू सूद ने यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए भेजा घर

Video: सोनू सूद ने यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए भेजा घर

 Published : May 24, 2020 01:47 pm IST,  Updated : May 24, 2020 01:47 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के 12,000 से ज्यादा लोगों को उनके घर भेजा है।

sonu Sood- India TV Hindi
सोनू सूद Image Source : INDIA TV

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। लोग अपने घर से दूर जहां रह रहे थे वहीं फंस गए हैं। प्रवासी मजदूों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद((Sonu Sood) एक बार फिर आगे आए हैं। पहले महाराष्ट्र से कर्नाटक के लिए प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम कराने के बाद अब उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों को बसों के जरिए उनके घर भेजा है।  उन्होंने 12 हजार से ज्यादा मजदूरों को उनके घर भेजा है।

सोनू सूद फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने के बाद अब जगह-जगह पर फंसे प्रवासी लोगों को अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर उन्हें घर भेज रहे हैं। उन्होंने इस यात्रा को 'घर भेजो' कहा है।

सोनू सूद ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा था- 'सब लोग उन्हें प्रवासी मजदूर बोल रहे हैं... उनका भी नाम है। जो लोग हमारे घर बनाते हैं, आज वो खुद अपने घर जाना चाहते हैं तो उनको भेज नहीं सकते हैं क्या? अगर हर एक शख्स उनकी मदद के लिए आगे आएगा तो सभी अपने-अपने घर पहुंच जाएंगे। हाईवे पर कदम बढ़ाते हुए उन्हें ऐसा लगता होगा कि हमने हमेशा देश को आगे बढ़ाने में मदद की, लेकिन आज हमें ही ऐसा करके बाहर निकाल दिया। इस समय उनकी मदद करना महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को आगे आना चाहिए इससे अच्छा कोई टाइम नहीं हो सकता अपना दायित्व निभाने का।'

सोनू सूद: 'जो हमारा घर बनाते हैं, क्या हम उन्हें उनके घर नहीं भेज सकते'

कुछ महीने पहले सोनू सूद ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अपने जुहू होटल की पेशकश की थी। इसके अलावा उन्होंने जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया। साथ ही रमजान के दौरान 25000 से ज्यादा प्रवासियों को भी खाना खिलाया। इसके साथ ही एक्टर ने पंजाब के डॉक्टर्स के लिए 1500 पीपीई किट्स भी दान किए थे। 

प्रवासी मजदूरों को घर भेज रहे सोनू सूद को महाराष्ट्र के मंत्री का सलाम, लिखी ये बात

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन