1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' को रूस में हुए प्रीमियर में मिली जबर्दस्त तारीफ, एक्ट्रेस हुईं खुश

श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' को रूस में हुए प्रीमियर में मिली जबर्दस्त तारीफ, एक्ट्रेस हुईं खुश

 Published : Dec 18, 2017 06:58 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 06:59 pm IST

अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' को भारत में फिल्म समीक्षकों ने काफी अच्छी रेटिंग मिली थी। अब यह फिल्म रूस में रिलीज होने जा रही है और इसके प्रीमियर के दौरान यहां मिली प्रतिक्रिया से अभिनेत्री काफी खुश हैं।

mom sridevi- India TV Hindi
mom sridevi

मुंबई: अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' को भारत में फिल्म समीक्षकों ने काफी अच्छी रेटिंग मिली थी। अब यह फिल्म रूस में रिलीज होने जा रही है और इसके प्रीमियर के दौरान यहां मिली प्रतिक्रिया से अभिनेत्री काफी खुश हैं। रवि उदयावार के निर्देशन में बनी यह फिल्म रूस के 30 थियेटरों में रिलीज होगी लेकिन यहां इस फिल्म का नाम मॉम का न होकर 'मामा' है।

श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ वहां पहुंची। भारत के राजदूत पंकज सरन ने फिल्म के प्रीमियर के समय इन लोगों का स्वागत किया। इस फिल्म का प्रीमियर एक थियेटर में हुआ, जहां रूसी प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों सहित 400 लोग मौजूद थे।

श्रीदेवी ने एक बयान में कहा, '' फिल्म को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया देखना काफी अच्छा था। ऐसा लग रहा था कि मैं इसे पहली बार देख रही हूं क्योंकि कमरे में लोग ऊर्जा से भरे हुए थे।'' रूस में 30 साल पहले श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन