मुंबई: "आरआरआर" के निर्माताओं ने आखिरकार एस एस राजामौली की सितारों से सजी मैग्नम ओपस की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। फ़िल्म आरआरआर को 8 जनवरी 2021 में रिलीज़ किया जाएगा। आरआरआर की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा है- ,"RRR 8 जनवरी 2021 को रिलीज होगी! हमें पता है इंतजार लंबा है लेकिन हम वादा करते हैं बीच-बीच में आपको अपडेट्स देते रहेंगे।'' #RRROnJan8th
Related Stories
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित "आरआरआर" को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।
फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की यह पहली फिल्म है।
यहां पढ़िए मलंग का मूवी रिव्यू