1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. JIO MAMI 2016: महोत्सव के दौरान दिखेगी 'बाहुबली 2' की पहली झलक

JIO MAMI 2016: महोत्सव के दौरान दिखेगी 'बाहुबली 2' की पहली झलक

 Published : Oct 19, 2016 04:04 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 04:04 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली’ को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई थी। 'बाहुबली 2: कन्क्लूजन' की पहली झलक 22 अक्टूबर को जियो मामी फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।

bahu- India TV Hindi
bahu

मुंबई: एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली’ को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई थी। फिल्म में इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिला था। अब उतने उत्साहित वह इसके दूसरे भाग को देखने के लिए भी हैं। दरअसल इन दिनों ‘बाहुबली’ की पूरी टाम इसके भाग की तैयारियों में काफी व्यस्त है। 'बाहुबली 2: कन्क्लूजन' की पहली झलक 22 अक्टूबर को जियो मामी फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। इस फिल्म महोत्सव में फिल्म के कलाकार राणा डग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी फिल्म निर्माण के दौरान के अनुभवों को भी शेयर करेंगे।

इसे भी पढ़े:- ‘बाहुबली 2’ के लिए राणा दग्गुबती की विशेष तैयारी, देखिए दमदार लुक

‘बाहुबली’ की टीम वर्चुअल रूप में भी गेम और कॉमिक की तर्ज पर दर्शकों को ‘बाहुबली’ की ऐतहासिक दुनिया से जोड़ेगी। राजामौली ने अपने बयान में कहा, "मैं 'बाहुबली 2' की पहली झलक को दर्शकों को साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हूं। मामी फिल्म महोत्सव में फिल्म के सभी कलाकारों के साथ ऐसा करना मजेदार होगा।" जियो मामी 18वां मुंबई फिल्म महोत्सव गुरुवार 20 अक्टूबर से शुरू होगा।

फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ‘बाहुबली’ के दूसरे भाग के लिए इसकी स्टार कास्ट पिछली बार भी कही गुणा ज्यादा मेहनत कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन