1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाज़ुद्दीन की भाभी का दहेज़ उत्पीड़न के मामले में बयान दर्ज

नवाज़ुद्दीन की भाभी का दहेज़ उत्पीड़न के मामले में बयान दर्ज

 Written By: PTI
 Published : Oct 15, 2016 07:26 am IST,  Updated : Oct 15, 2016 07:26 am IST

मुज़फ़्फ़रनगर: बॉलीवुड कलाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की भाभी ने उन पर और उनके परिवार पर दहेज़ उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इस सिसिले में शुक्रवार को पुलिस ने उनका बयान भी दर्ज किया है।

nawazuddin-siddiqui- India TV Hindi
nawazuddin-siddiqui

मुज़फ़्फ़रनगर: बॉलीवुड कलाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की भाभी ने उन पर और उनके परिवार पर दहेज़ उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इस सिसिले में शुक्रवार को पुलिस ने उनका बयान भी दर्ज किया है। 

मुज़फ़्फ़रनगर थाने की एसएचओ ममता गौतम ने बताया कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के भाई मिनाज़ुद्दीन की पत्नी आफ़रीन ने उनके ससुराल वालों पर दहेज़ को लेकर तंग करने का आरोप लगाया है। 

आफ़रीन ने 30 सितंबर को आरोप लगाया था कि उनके जेड नवाज़ुद्दीन, फ़ैज़ुद्दीन माजुद्दीन और जेठानी साइमा उन्हें दहेज़ को लेकर परेशान कर रहे हैं। नवाज़ुद्दीन ने हालंकि इस आरोप का खंडन किया है और कहा है कि वह (आफ़रीन) लोकप्रियता के लिए इस तरह के आरोप लगा रही हैं।

आफ़रीन ने मारपीट का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने कहा है कि शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों से संबंधित कोई सबूत पेश नहीं किये हैं।

एसएचओ ममता गौतम ने कहा कि नवाज़ुद्दीन ने अपने बचाव में CCTV फ़ूटेज पेश किया है। उन्होंने कहा कि ये पारिवारिक मामला है जो बातचीत से हल हो सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन