1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन हॉलीवुड सेलेब्स ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कोरोना से जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

इन हॉलीवुड सेलेब्स ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कोरोना से जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

 Published : Jul 20, 2020 10:54 am IST,  Updated : Jul 20, 2020 10:54 am IST

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

aishwarya rai bachchan and aaradhya covid 19- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन की सेहत के लिए हॉलीवुड सेलेब्स ने भी प्रार्थना की है Image Source : INSTAGRAM: @AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री भी इसकी चपेट में आ चुकी है। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोविड-19 की चपेट में आ गए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रहे हैं। इस बीच हॉलीवुड एक्टर स्टीव मार्टन ने ऐश्वर्या के जल्द ठीक होने की कामना की है। दोनों ने 'पिंक पैंथर 2' में साथ काम किया था। वहीं, जॉन सीना ने भी अभिनेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

स्टीव मार्टिन ने ट्वीट किया, "मैं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी के जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। वे फिल्म पिंक पैंतर में काम करने वाली बेहद खुशमिजाज और शिष्ट पार्टनर थीं।"

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम, लिखा-मैं हूँ उनके साथ, खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़

वहीं, रेसलिंग स्टार और एक्टर जॉन सीना ने भी ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने फोटो पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है। 

इससे पहले जॉन सीना ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की भी फोटो शेयर की, जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। 

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या संग फोटो, हाथ जोड़कर फैंस का जताया आभार

बता दें कि अमिताभ और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर कोविड-19 से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद अमिताभ और अभिषेक को नानावटी अस्पताल में एडमिट किया गया। ऐश्वर्या और आराध्या को भी हल्के बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बच्चन परिवार में सभी का बुधवार को दूसरा टेस्ट होगा। 

ये भी पढ़िए:

बच्चन परिवार हेल्थ अपडेट: अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का बुधवार को होगा दूसरा कोरोना टेस्ट 

कोविड आइसोलेशन के दौरान अपने निर्णय, जिंदगी पर पुनरावलोकन कर रहे हैं अमिताभ बच्चन

हेल्थ अपडेट: आइसोलेशन वॉर्ड में हैं ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन, दोनों की सेहत में हुआ सुधार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन