1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Stree Box Office Collection Day 10: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म 100 Cr के क्लब में जल्द हो सकती है शामिल, जानें अब तक की कमाई

Stree Box Office Collection Day 10: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म 100 Cr के क्लब में जल्द हो सकती है शामिल, जानें अब तक की कमाई

 Published : Sep 10, 2018 02:23 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 02:23 pm IST

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज से पहले फिल्म के इतने अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं थी। फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपए की क्लब की ओर बढ़ रही है।

Stree Box Office Collection Day 10- India TV Hindi
Stree Box Office Collection Day 10 Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज से पहले फिल्म के इतने अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं थी। फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपए की क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने 10 दिन में 82.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- इसे कोई रोक नहीं सकता। स्त्री का ड्रीम रन जारी है। यह सारी नई रिलीज हुई हिंदी फिल्मों को पछाड़ चुका है। 100 करोड़ रुपए क्लब के रास्ते में है।

तरण आदर्श ने फिल्म के पहले हफ्ते और दूसरे वीकेंड की कमाई भी शेयर की। फिल्म ने पहले हफ्ते 60.39 करोड़ रुपए और दूसरे वीकेंड 21.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

तरण आदर्श ने पहले वीकेंड और दूसरे वीकेंड के आंकड़े भी शेयर किए।

31 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी हैं। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसे लगभग 1500 से ज्यादा स्क्रीन में रिलीज किया गया है।

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चन्देरी गांव की है, जहां एक स्त्री का आतंक है। स्त्री एक चुड़ैल है, जो गांव में 4 दिन की पूजा के दौरान आती है और पुरुषों को उठा ले जाती है। वह पीछे सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है। लोगों के मन में उसके लिए खूब डर है। डर की वजह से लोगों ने अपने घर के बाहर लिख रखा है- 'ओ स्त्री कल आना'।

फिल्म में विक्की (राजकुमार राव) चंदेरी के मनीष मल्होत्रा हैं, यानी कि एक ऐसा टेलर जिसके हाथों में जादू है, गांव की हर औरत के कपड़े वो ही सिलता है। पूजा के दौरान उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी लड़की से होती है, उसे उस लड़की का नाम भी नहीं पता लेकिन वो उसके प्यार में पड़ जाता है। उसके दोस्तों बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और दाना (अभिषेक बनर्जी) को लगने लगता है कि उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड ही स्त्री है। इस बीच दाना भी गायब हो जाता है, अब सबका शक श्रद्धा कपूर के किरदार पर ही जाता है। कौन है वो स्त्री, क्या वो विक्की की गर्लफ्रेंड ही है या कोई और... अगर कोई और है तो ये लड़की कौन है जो सिर्फ पूजा के दौरान ही गांव में आती है और चली जाती है।

Also Read:

'केदारनाथ' और 'सिम्बा' के बाद सारा अली खान को मिली तीसरी फिल्म, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर!

B'dy Special: 24 साल की लड़की को डेट कर रहा है 46 साल का ये डायरेक्टर, टूट चुकी है दो शादी

मिस यूनिवर्स 1995 चेल्सी स्मिथ का 45 साल की उम्र में निधन, सुष्मिता सेन ने जताया शोक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन