1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर की फिल्म का असर, मुंबई के बस में दिखी 'स्त्री'

राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर की फिल्म का असर, मुंबई के बस में दिखी 'स्त्री'

 Published : Sep 06, 2018 05:38 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 05:38 pm IST

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। 31 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक भारत में 54.89 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है, बल्कि मुंबई की बस में भी बना ली है।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor

नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। 31 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक भारत में 54.89 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है, बल्कि मुंबई की बस में भी बना ली है। मुंबई की एक बस में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' की तस्वीरें लगाई गई हैं।

फिल्म में ससपेंस, ड्रामा और खूब सारा एंटरटेनमेंट है। फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चन्देरी गांव की है, जहां एक स्त्री का का आतंक है, उसका सिर्फ़ नाम स्त्री है लेकिन वो एक चुड़ैल है, जो गांव में 4 दिन की पूजा के दौरान आती है, और पुरुषों को उठा ले जाती है,  और पीछे सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है। लोगों के मन में उसके लिए खूब डर है। डर की वजह से लोगों ने अपने घर के बाहर लिख रखा है- 'ओ स्त्री कल आना'।

Stree Poster in Mumbai Bus
Stree Poster in Mumbai Bus

फिल्म में विक्की (राजकुमार राव) चंदेरी के मनीष मल्होत्रा हैं, यानी कि एक ऐसा टेलर जिसके हाथों में जादू है, गांव की हर औरत के कपड़े वो ही सिलता है। पूजा के दौरान उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी लड़की से होती है, उसे उस लड़की का नाम भी नहीं पता लेकिन वो उसके प्यार में पड़ जाता है। उसके दोस्तों बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और दाना (अभिषेक बनर्जी) को लगने लगता है कि उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड ही स्त्री है। इस बीच दाना भी गायब हो जाता है, अब सबका शक श्रद्धा कपूर के किरदार पर ही जाता है। कौन है वो स्त्री, क्या वो विक्की की गर्लफ्रेंड ही है या कोई और... अगर कोई और है तो ये लड़की कौन है जो सिर्फ पूजा के दौरान ही गांव में आती है और चली जाती है।

इस फ़िल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार हैं, हर किसी ने बेहतरीन ऐक्टिंग की है, लेकिन राजकुमार राव ने विक्की नाम के टेलर के किरदार में जान डाल दी है।

श्रद्धा अब शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आएंगी। फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी।

Also Read:

बेटी मीशा को गोद में लिए मीरा राजपूत से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहिद कपूर, देखें PHOTOS

'बाहुबली' के डायरेक्टर राजमौली के बेटे कार्तिकेय ने गर्लफ्रेंड पूजा से की सगाई, देखें PHOTOS

शाहिद कपूर के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हुए हैक, अलाउद्दीन खिलजी का हिमायती निकला हैकर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन