Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुभाष घई ने गलती से किया संजय दत्त की बायोपिक के नाम का खुलासा, जानिए क्या है फिल्म का नाम?

सुभाष घई ने गलती से किया संजय दत्त की बायोपिक के नाम का खुलासा, जानिए क्या है फिल्म का नाम?

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Apr 24, 2018 01:05 pm IST, Updated : Apr 24, 2018 01:05 pm IST

फिल्म मेकर्स ने अभी तक नाम पर सस्पेंस रखा था लेकिन सुभाष घई ने इस सस्पेंस से पर्दा हटा दिया है। 

संजय दत्त-रणबीर कपूर- India TV Hindi
संजय दत्त-रणबीर कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म जो संजय दत्त की बायोपिक है वो कई दिनों से चर्चा में है। फिल्म एक ऐसे अभिनेता की जिंदगी पर है, जिसकी लाइफ कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरी रही है। कभी 3 शादी को लेकर तो कभी अफेयर्स को लेकर, कभी ड्रग्स और कभी अंडरवर्ल्ड की वजह से। सभी की नजर इस फिल्म पर है। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। लोग अभी तक इसे दत्त बायोपिक नाम से संबोधित कर रहे थे, लेकिन सुभाष घई के अनजाने में किए एक ट्वीट के बाद फिल्म के नाम का खुलासा हो गया।

फिल्म मेकर्स ने अभी तक नाम पर सस्पेंस रखा था लेकिन सुभाष घई ने इस सस्पेंस से पर्दा हटा दिया है। फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। आज आईपीएल मैच के दौरान टीजर रिलीज होगा। सुभाष घई ने फिल्म का टीजर पहले ही देख लिया और टीजर की तारीफ करते हुए उन्होंने फिल्म का नाम भी रिवील कर दिया।

सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा-  “मैं फिल्म के टीजर की तारीफ करते नहीं थक रहा। फिल्म संजू का निर्देशन मेरे पसंदीदा निर्देशक राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट की है। अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म में अभिनय किया है। यह फिल्म संजय दत्त पर बेस्ड है। मैंने फिल्म का टीजर कल देखा।

सुभाष के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि फिल्म का नाम ‘संजू’ होगा।

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी यह फिल्म 29 जून को रिलीज होनी है। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म में दीया मिर्जा, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा अहम किरदारों में हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement