1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू ने रिलीज किया सुधीर बाबू की फिल्म 'श्रीदेवी सोडा सेंटर' का ट्रेलर

महेश बाबू ने रिलीज किया सुधीर बाबू की फिल्म 'श्रीदेवी सोडा सेंटर' का ट्रेलर

 Published : Aug 19, 2021 10:16 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 10:16 pm IST

करुणा कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'श्रीदेवी सोडा सेंटर' 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

sudhir babu- India TV Hindi
महेश बाबू ने रिलीज किया सुधीर बाबू की फिल्म 'श्रीदेवी सोडा सेंटर' का ट्रेलर Image Source : MOVIE POSTER

 

हैदराबाद: तेलुगू अभिनेता सुधीर बाबू की आने वाली फिल्म 'श्रीदेवी सोडा सेंटर' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च किया गया। प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता महेश बाबू ने ट्रेलर का अनावरण किया। ट्रेलर में मनोरंजक एक्शन और रोमांस की झलक दिखाई गई है। फिल्म में सुधीर का किरदार एक ऐसा व्यक्ति है जो फिल्म की प्रमुख महिला कैरेकटर आनंदी को पाने के लिए संघर्ष करता है।

पेस्टल ग्रीन कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं शनाया कपूर, अंशुला और खुशी ने भी शेयर की अपनी तस्वीरें

महेश बाबू ने ट्रेलर साझा किया और लिखा, "श्रीदेवी सोडा सेंटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उम्मीद आप सबको पसंद आया होगा। इस फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

महेश द्वारा ट्रेलर जारी करने के बाद, सुधीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा, "हैशटैग श्रीदेवी सोडा सेंटर प्रस्तुत कर रहा हूं। सुपरस्टार महेश बाबू को ट्रेलर लॉन्च करने के लिए धन्यवाद।

करुणा कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन