1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने मनाई अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, बेटी निशा ने की केक बनाने में मदद

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने मनाई अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, बेटी निशा ने की केक बनाने में मदद

 Published : Apr 11, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 02:11 pm IST

सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ बुधवार को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इस स्पेशल बनाने के लिए उनकी बेटी निशा ने केक बनाने में मदद की।

Sunny leone celebrate her wedding anniversary- India TV Hindi
Sunny leone celebrate her wedding anniversary Image Source : INSTAGRAM/SUNNY LEONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी(Sunny Leone) ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ बुधवार को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। दोनों ने प्राइवेट सेलिब्रेशन किया है। मगर इस सेलिब्रेशन को उनकी बेटी निशा ने स्पेशल बना दिया। सनी और डेनियल ने घर पर ही केक बनाकर सेलिब्रेशन किया। इस केक को बनाने में उनकी बेटी निशा ने भी मदद की है।

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की और अपनी बेटी निशा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा। उन्होंने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी डेनियल वेबर। तुम मेरी जिंदगी के सबसे खास हिस्सा हो, मेरे बेस्ट फ्रेंड और हमारे बच्चों के बेस्ट फादर हो। सबसे अच्छी बात है की हमारी बेटी ने हमारा केक बनाने में हमारी मदद की।

केक प्रोफेशनल की तरह नहीं बना था मगर निशा को उनके माता-पिता से बहुत तारीफ मिली। 

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने निशा कौर वेबर को 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। जिसके कुछ समय बाद सेरोगेसी की मदद से उनके दो बच्चें अशर और नोहा उनकी जिंदगी में आए। सनी और डेनियल दोनों अपने बच्चों की सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म बादशाहो में स्पेशल सॉन्ग करती नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दबंग 3 में सनी लियोनी और मौनी रॉय स्पेशल सॉन्ग करत नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Vaddi Sharaban: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला गाना हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन-इमरान हाशमी पहली बार साथ में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में आएंगे नज़र, पढ़ें डिटेल्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन