1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी निशा को घुड़सवारी करते देख इमोशनल हुईं सनी लियोनी

बेटी निशा को घुड़सवारी करते देख इमोशनल हुईं सनी लियोनी

 Published : Jun 06, 2020 10:27 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 10:27 pm IST

सनी लियोनी की बेटी निशा ने घुड़ सवारी की है। बेटी को घुड़ सवारी करता देख सनी इमोशनल हो गईं।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी Image Source : INSTAGRAM/SUNNY LEONE

सनी लियोनी की बेटी निशा आजकल घुड़सवारी का प्रशिक्षण ले रही हैं और बेटी को यह बखूबी करते देख उन्हें बेहद गर्व का अनुभव हुआ। सनी ने इंस्टाग्राम पर इसी की एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें निशा घुड़सवारी करती दिख रही हैं। तस्वीर में चार साल की निशा चेहरे पर मास्क लगाए घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं।

सनी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मेरी छोटी सी बच्ची निशा को उसके घुड़सवारी के पहले प्रशिक्षण में लेकर गई। अभी से वह इसमें काफी पारंगत दिख रही है। बहुत खूब निशा..तुम पर बेहद गर्व है।"

सनी फिलहाल लॉस एंजेलिस में हैं। अपने पति डैनियल वेबर और तीन बच्चों के साथ सनी हाल ही में मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हुईं क्योंकि उन्हें लगता है कि कोविड-19 महामारी के दौरान वह भारत की अपेक्षा अमेरिका में ज्यादा सुरक्षित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन