1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन ने अपने तीनों बच्चों को दे रही हैं मास्क पहनने की ट्रेनिंग, शेयर की तस्वीर

सनी लियोन ने अपने तीनों बच्चों को दे रही हैं मास्क पहनने की ट्रेनिंग, शेयर की तस्वीर

 Published : Mar 17, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 02:55 pm IST

सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अपने तीनों बच्चों निशा, नोह, अशर और पति डेनियल वीबर के साथ मास्क लगाए दिख रही हैं।

sunny leaon family with face mask- India TV Hindi
सनी लियोन अपने परिवार के साथ मास्क लगाकर निकली घर से बाहर 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है। लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 129 केस सामने या चुके हैं और 3 लोगों की मौत की भी पुष्टि की जा चुकी है। वहीं हॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी कोरोना वायरस की चपेट में या चुके हैं। आम हो या खास हर व्यक्ति इससे डरा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में सनी लियोन भी अपने बच्चों को खास ख्याल रख रही हैं।

लड़के पर भड़कने से पहले थप्पड़ मारने वाली लड़की को भी डांट चुकी हैं नेहा धूपिया, वीडियो वायरल

सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अपने तीनों बच्चों निशा, नोह, अशर और पति डेनियल वीबर के साथ मास्क लगाए दिख रही हैं। सभी ने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाया है। बता दें, सनी लियोन की बेटी निशा कौर वीबर 4 साल की है, वहीं नोह और अशर 2 साल के हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए सनी लिखती हैं - ''एक नया युग! इसलिए दुखी हूं कि मेरे बच्चों को अब इस तरह रहना है लेकिन यह आवश्यक है। बच्चों को मास्क पहनाने की ट्रेनिंग डे 1

इससे पहले भी सनी लियोन ने अपने फैन्स से सुरक्षित रहने की अपील की थी। सनी और डेनियल ने एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा - ''सुरक्षित रहना नया कूल है! आपके आस-पास क्या हो रहा है इसे नजरंदाज न करें या ये नया सोचें कि ये आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसलिए स्मार्ट रहें और सुरक्षित रहें।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन