मुंबई: सनी लियोन अक्सर बेटी निशा कौर वीबर के साथ नजर आती रहती है। कभी डिनर पर तो काफी दोस्तों के साथ प्ले डेट पर। हाल ही में रागिनी एमएमएस की एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ सोहा अली खान के घर पहुंची। उम्मीद है कि सनी अपनी बेटी निशा और सोहा की बेटी इनाया को साथ में खेलने के लिए ले गई थीं। इस मौके पर निशा को अंकल रणविजय का प्यारा सा हग भी मिला। यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
Related Stories


इस तस्वीर में हम देख रहे हैं सनी लियोन बेटी निशा से खेलने को कह रही हैं, लेकिन निशा अफने अंकल में ही खोई हैं। एक तस्वीर में सोहा अली खान भी सनी लियोन और रणविजय सिंह को गुड बाय कहती दिख रही हैं।

एक तस्वीर में निशा अपनी आंखों को कैमरे के फ्लैश से बचाती दिख रही हैं। बता दें, पैपराजी अक्सर सेलिब्रिटीज बच्चों की तस्वीरें क्लिक करते नजर आते रहते हैं।

बता दें, रणविजय सिंघला और सनी लियोन स्पिट्सविला को साथ में होस्ट कर चुके हैं।

बता दें, सनी लियोन की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स भद्दे कमेंट्स कर रहे थे, लेकिन सनी लियोन के फैंस ने उनका मुंहतोड़ जवाब दे दिया।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Also Read:
रिसेप्शन में दुल्हन दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवीर
ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन
Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस