1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन को आखिर कौन सी बात जानने में हमेशा रहती है रुचि

सनी लियोन को आखिर कौन सी बात जानने में हमेशा रहती है रुचि

 Published : Sep 22, 2016 11:49 am IST,  Updated : Sep 22, 2016 11:49 am IST

सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी 'बेईमान लव' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने काफी कम वक्त में सिनेमाजगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है। दर्शक उनकी हर अदा के कायल है। लेकिन सनी का कहना है कि...

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी 'बेईमान लव' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने काफी कम वक्त में सिनेमाजगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है। दर्शक उनकी हर अदा के कायल है। लेकिन सनी का कहना है कि भले ही कलाकार कितने ही अच्छे लगें, उन्हें हमेशा ही उनके फैशन के तर्ज पर आंका जाता है। सनी ने कहा कि लोगों को उनके रूप-रंग के आधार पर आंकना मानवीय प्रवृत्ति है।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेत्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि कलाकारों को उनके फैशन के आधार पर आंका जाता है? इसकी प्रतिक्रिया में उन्होंने बताया, "हां, यह मानवीय प्रवृत्ति है। हम सब आंकते हैं और हम सब यहीं देखते हैं कि दूसरे व्यक्ति ने क्या पहना है? मैं हमेशा इस बात को जानने में रुचि रखती हूं कि लोगों को फैशन में क्या भाता है।"

'एक पहेली लीला' की कलाकार के लिए फैशन बहुत महत्वपूर्ण है। सनी ने कहा, "मेरे लिए अपने दिन की शुरुआत के अहसास को दर्शाना काफी महत्वपूर्ण है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि आप दूसरों को देखकर उनकी तरह बनो। यह एक बहुत बड़ा बयान है।"

एक कलाकार के लिए हमेशा अच्छे दिखने की जरूरत पर पूछे गए सवाल के जवाब में सनी ने कहा, "हां, क्योंकि पूरी दुनिया इसलिए आपको देख रही है और इसका यही मतलब है कि आप अपने आपको दर्शा रहे हैं।" सनी ने हालांकि, यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि आप मंहगे कपड़े पहनना शुरू कर दें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन