1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए हमेशा फिल्मों में काम नहीं करेंगी सनी लियोन

...तो इसलिए हमेशा फिल्मों में काम नहीं करेंगी सनी लियोन

 Published : Jul 10, 2016 08:18 pm IST,  Updated : Jul 10, 2016 08:18 pm IST

हॉट अदाकारा सनी लियोन ने काफी कम समय में हिन्दी सिनेमाजगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन अब सनी का कहना है कि अभी फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा फिल्मों में काम करती रहेंगी...

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोन ने काफी कम समय में हिन्दी सिनेमाजगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन अब सनी का कहना है कि अभी फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा फिल्मों में काम करती रहेंगी। वयस्क फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री सनी लियोन वर्ष 2011 में कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 5' के जरिये भारत आईं और वर्ष 2012 में वह अपनी पहली फिल्म 'जिस्म-2' में नजर आईं। सनी को लगता है कि मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वहां से निकल कर अन्य क्षेत्रों में भी काम करना चाहिए। उन्होंने 'पेरस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' को बताया मै हमेशा फिल्मों में काम नही करूंगी।

इसे भी पढ़े:-

सनी ने कहा कि अगर आप एक कारोबारी व्यक्ति या मनोरंजन से जुड़े व्यक्ति के तौर पर सफल होना चाहते हैं तो आपको हर संभव तरीका खोजना होगा। उन्होंने कहा, "मेरे लिए फिल्मों का सिलसिला हमेशा जारी नहीं रहेगा। अंत होगा। लेकिन सवाल भी है कि इसके बाद क्या?"

उल्लेखनीय है कि 'जिस्म-2' के बाद सनी लियोनी ने ‘जैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। पिछले काफी वक्त से खबर है कि सनी, शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ में एक आइटम सॉन्ग में ठुमके लगाती हुई नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में इस गाने की शूटिंग भी की है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि सनी और शाहरुख पर फिल्माया गया यह गाना साल 1980 के हिट गीत 'लैला ओ लैला' का नया रूप है। मूल गीत फिरोज खान और जीनत अमान पर फिल्माया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन