1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PM मोदी को प्रियंका के पहनावे से प्रॉब्लम होती तो वह खुद बोल देते: सनी लियोन

PM मोदी को प्रियंका के पहनावे से प्रॉब्लम होती तो वह खुद बोल देते: सनी लियोन

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2017 10:31 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 10:31 pm IST

अभिनेत्री सनी लियोन ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया है। बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका को उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया था।

Modi Priyanka meet- India TV Hindi
Modi Priyanka meet

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया है। बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका को उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया था। मुंबई में गुरुवार को शाकाहार से संबंधित अभियान 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' में सनी ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए एक बहुत ही समझदार व्यक्ति को चुना है। वह बहुत ही समझदार, बुद्धिमान और मुखर हैं। अगर उन्हें इससे (प्रियंका की छोटी ड्रेस) से दिक्कत होती तो वह प्रियंका से बोलते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि वह मानती हैं कि पहनावे से लोगों को आकना गलत है। सनी ने कहा, "मुझे पता है कि वह प्रियंका समाज को वापस लौटाती हैं। मुझे पता है कि वह लोगों के साथ अच्छा बरताव करती हैं। इसलिए प्रियंका को उनके काम से आंकना चाहिए, उनके कपड़ों से नहीं।"

वहीं, इस मामले पर अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी टिप्पणी करने से बचते नजर आए। अमिताभ ने इस मामले पर टिप्पणी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि 'न तो वह प्रधानमंत्री हैं और न ही प्रियंका चोपड़ा।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन