1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "सुपर 30" की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन कुछ यूं बिताते थे अपना खाली वक़्त!

"सुपर 30" की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन कुछ यूं बिताते थे अपना खाली वक़्त!

 Published : Mar 28, 2019 11:41 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 11:41 pm IST

सुपर 30 में ऋतिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है। 

सुपर 30- India TV Hindi
सुपर 30 Image Source : INSTAGRAM/HRITHIK ROSHAN

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म "सुपर 30" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फ़िल्म में अभिनेता एक शिक्षक की भूमिका में नज़र आएंगे जो 30 होनहार बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करते है। ऋतिक सिर्फ़ फ़िल्म में ही बच्चों के साथ वक़्त बिताते हुए  ही नहीं बल्कि शूटिंग के दरमियान भी अभिनेता अपना खाली समय बच्चों के साथ गेम खेल कर बिताते थे।

ऋतिक बच्चों को पहेलियाँ दिया करते थे और साथ ही बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में बांट कर उन्हें टास्क पूरा करने के लिए देते थे। वे हरदिन एक अलग गेम बच्चो के लिए प्लान करते थे। ऋतिक और बच्चों की बॉन्डिंग सिर्फ़ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी लाजवाब थी।  ऋतिक अपनी आगामी फिल्म "सुपर 30" में एक ओर दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार है। फ़िल्म से रिलीज हुए उनके लुक ने दर्शकों को रिलीज के प्रति प्रत्याशित कर दिया है।

सुपर 30 में ऋतिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है। मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू की सह-भूमिका के साथ सुपर 30 में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

ऋतिक रोशन अभिनीत यह फ़िल्म 26 जुलाई, 2019 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की बढ़ती नजदीकियों से अनन्या पांडे हैं नाराज़?

रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट के रिलेशन पर बोलीं सोनी राजदान- वो खुश है तो मैं भी खुश हूं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन