सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच में लगी हुई हैं। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को रविवार सुबह एनसीबी ने समन दिया और पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया था। रिया चक्रवर्ती दोपहर 12 बजे से पूछताछ हो रही थी जो शाम के 6.30 बजे तक चली। रिया अपनी गाड़ी से आई थीं और अपनी ही गाड़ी से वापस चली गईं। रिया को कल के लिए भी समन दिया गया है और कल भी उनसे पूछताछ की जाएगी। यानी कि रिया की गिरफ्तारी की तलवार कल तक के लिए टल गई है।
रिया ने माना है कि उन्होंने लॉकडाउन में ड्रग्स मंगाया था, लेकिन रिया ने कहा कि ड्रग्स की लत उन्हें नहीं सुशांत को थी,वो सुशांत के लिए ड्रग्स मंगाती थीं।
रिया चक्रवर्ती के भाई और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेजा जा चुका है। शनिवार को सुशांत के निजी सहायक दीपेश सावंत को भी एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया है।वहीं दूसरी तरफ शनिवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह सीबीआई की टीम, एम्स की टीम के साथ सुशांत के घर पहुंची। जहां सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव को भी लाया गया। एक बार फिर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। सीबीआई ने सुशांत की बहन मीतू, दोस्त महेश शेट्टी और संदीप सिंह से भी पूछताछ की।
ये भी पढ़ें:
सुशांत मामला: ड्रग पैडलर कैजान इब्राहिम को मिली जमानत, NCB ने किया था गिरफ्तार
'मौत से एक दिन पहले सुशांत ने अपने तीन पालतू डॉग्स की देखरेख के लिए भेजे थे रुपये'
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा: 'प्रार्थना करते रहें, यह असर करता है'