1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा की इस कला के दीवाने हुए सुशांत सिंह राजपूत

सोनाक्षी सिन्हा की इस कला के दीवाने हुए सुशांत सिंह राजपूत

 Published : Dec 20, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 03:12 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत हाल ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के एक अलग टैलेंट को लेकर काफी प्रभावित हुए हैं। दरअसल सोनाक्षी ने अपने कुछ स्केच सोशल मीडिया पर पोस्ट किए है, जिन्हें सुशांत ने...

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हाल ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के एक अलग टैलेंट को लेकर काफी प्रभावित हुए हैं। दरअसल सोनाक्षी ने अपने कुछ स्केच सोशल मीडिया पर पोस्ट किए है, जिन्हें सुशांत ने काफी सुंदर बताया है। सोनाक्षी के शेयर किए गए रेखाचित्रों पर सुशांत ने मंगलवार को ट्वीट किया, "वे (रेखाचित्र) बहुत सुंदर हैं।" सोनाक्षी ने अपने द्वारा बनाए तीन चित्रों को शेयर किया। सोनाक्षी ने लिखा, "मैंने एक समय में खुद को पाने व खोने के लिए चित्र बनाए। कुछ अपने द्वारा बनाए चित्रों को आप के साथ शेयर कर रही हूं।"

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में कई हस्तियों ने ध्यान के लिए विभिन्न माध्यम चुने हैं। जैसे सुपरस्टार सलमान खान पेंटिंग के लिए, अक्षय कुमार शूटिंग नहीं करने के दौरान ताई ची का अभ्यास करते हैं। विद्या बालन कविताएं लिखतीं व नकल उतारती हैं।

इनके अलावा ट्विकल खन्ना अभिनेत्री से लेखक बन चुकी हैं। वहीं कंगना रानौत को खाना बनाना बेहद पसंद है। अभिनेता रणवीर सिंह को रैप करना काफी पसंद है और आमिर को शतरंज से प्यार है। बता दें कि सोनाक्षी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म इत्तेफाक में देखा गया था। उनकी इस फइल्म को बॉक्स ऑफिस को अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन