1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सुसाइड केस में दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का बयान, एक्टर के परिवार पर लगाया ये आरोप

सुशांत सुसाइड केस में दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का बयान, एक्टर के परिवार पर लगाया ये आरोप

 Published : Jul 31, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 04:20 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुशांत की फैमिली ने फोन कर स्टेटमेंट देने को कहा।

Sushant Singh Rajput friend Siddharth Pithani - India TV Hindi
सुशांत केस में उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का परिवार के खिलाफ बयान Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं। अब उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सुशांत के परिवार पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया। 

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुशांत की फैमिली ने फोन कर स्टेटमेंट देने को कहा। 15 करोड़ को लेकर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने को कहा। सुशांत की फैमिली के फोन के बाद पुलिस को कॉल किया। 

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के खिलाफ कंगना रनौत का बयान : पैसों को लेकर कही ये बात

यहां देखिए सिद्धार्थ पिठानी ने क्या कहा: 

इस बीच सिद्धार्थ के ईमेल पर सुशांत के फैमिली के वकील का बयान भी सामने आया है। विकास सिंह ने कहा कि रिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे से मिले हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि सिद्धार्थ की ईमेल रिया तक कैसे पहुंची? उन्होंने ये भी कहा कि सिद्धार्थ के आरोपों में दम नहीं है।

बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पटना पुलिस की टीम मुंबई में जांच कर रही है। इस मामले में सुशांत के कई करीबियों से भी पूछताछ की है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन