1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत से 11 दिन पहले सुशांत ने अपनी मां के लिए लिखा था आखिरी पोस्ट, पढ़कर नम हुई थीं सभी की आंखें

मौत से 11 दिन पहले सुशांत ने अपनी मां के लिए लिखा था आखिरी पोस्ट, पढ़कर नम हुई थीं सभी की आंखें

 Published : Jan 21, 2021 11:27 am IST,  Updated : Jan 21, 2021 11:30 am IST

सुशांत ने 3 जून 2020 को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट शेयर किया था और 14 जून को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

sushant singh rajput last instagram post- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM: SUSHANTSINGHRAJPUT

सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बर्थ एनिवर्सिरी है। 21 जून 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने 14 जून 2020 को आखिरी सांस ली थी। आज उनकी बर्थ एनिवर्सिरी पर हर शख्स उन्हें याद कर रहा है। सुशांत सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे, लेकिन अपनी मौत से कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी दिवंगत मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। ये उनका आखिरी पोस्ट है, जिसे पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। ये पोस्ट आज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

सुशांत ने मां के साथ अपनी तस्वीर का कोलाज बनाकर शेयर किया था। उन्होंने 3 जून 2020 को ये पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में दिल छू लेने वाली बात लिखी थी कि 'धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है। पूरे ना हुए सपने मुस्कान की एक आर्क बना रहे हैं। एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही है मां।'

सुशांत सिंह राजपूत की जयंती पर इमोशनल हुए फैंस, कहा- फिर से वापस आ जाओ, हम तुम्हें जाने नहीं देंगे...

सुशांत के इस आखिरी पोस्ट ने सभी को झकझोर दिया था। उन्होंने इस पोस्ट में गहरी बातें लिखी थीं। उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि इस पोस्ट को शेयर करने के ठीक 11 दिन बाद वो इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। 

सुशांत ने 5 मई 2020 को भी एक पोस्ट शेयर किया था और बताया था कि वो लॉकडाउन में अपना समय कैसे बिता रहे हैं। वो लॉकडाउन में नई-नई चीजें सीख रहे थे। उन्होंने लिखा था- "सबसे पहले कम से कम 7 घंटे की नींद लेता हूं। नियमित ध्यान करता हूं। जर्नल लिखता हूं। वर्कआउट करता हूं। डिजिटल प्लेटफॉर्म को समय देता हूं।"

सुशांत की बर्थ एनिवर्सिरी पर कंगना रनौत का भावुक पोस्ट, कहा- आपका साथ नहीं देने का मुझे पछतावा है..

सुशांत ने 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'शुद्ध देसी रोमांस', 'छिछोरे', 'केदारनाथ', 'राब्ता', 'पीके' और 'एमएस धोनी' सहित कई फिल्मों में दिखाई दिए। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' है, जिसे ऑनलाइन रिलीज किया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन