1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. AIIMS की रिपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कही ये बात

AIIMS की रिपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कही ये बात

 Published : Oct 04, 2020 11:08 am IST,  Updated : Oct 04, 2020 11:08 am IST

एम्स की रिपोर्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Sushant Singh Rajput sister Shweta Singh Kirti on AIIMS report- India TV Hindi
AIIMS की रिपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का रिएक्शन Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर एम्स ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी है। इसमें कहा गया है कि एक्टर ने खुदकुशी की थी, उनका मर्डर नहीं हुआ था। अब इस रिपोर्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "विश्वास की परीक्षा तब होती है, जब आप परीक्षण के समय मजबूत और अडिग रह सकते हैं। मैं अपने विस्तारित परिवार से ईश्वर में विश्वास रखने और दिल से प्रार्थना करने का आग्रह करती हूं। प्रार्थना करें कि सच्चाई सामने आए। #AllEyesOnCBI"

सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स रिपोर्ट के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, बोले- 'सत्यमेव जयते'

बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फॉरेंसिक टीम ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या करने की वजह से हुई है। यह हत्या नहीं है।

हालांकि सीबीआई ने फिलहाल इस पर चुप्पी साध रखी है और हर एंगल को बारीकी से टटोलने की कोशिश में जुटी हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन