1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 25 साल पहले आज ही के दिन मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता सेन, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने इस तरह किया विश

25 साल पहले आज ही के दिन मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता सेन, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने इस तरह किया विश

 Published : May 21, 2019 03:07 pm IST,  Updated : May 21, 2019 03:17 pm IST

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने आज से ठीक 25 साल पहले मिस यूनिवर्स के ताज को जीत कर विश्व स्तर पर भारत के नाम को रोशन किया था।

सुष्मिता सेन - India TV Hindi
सुष्मिता सेन  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने आज से ठीक 25 साल पहले मिस यूनिवर्स के ताज को जीत कर विश्व स्तर पर भारत के नाम को रोशन किया था। इस खिताब को जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। साल 1994 में 21 मई को फिलीपींस में सुष्मिता को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था। आज इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक सहित तमाम लोग उन्हें फिर से बधाइयां दे रहे हैं। इनमें उनके बॉयफ्रेंड रोमन शॉल भी शामिल हैं।

रोमन ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स के ताज को पहन रखा है और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा : 'यूनिवर्स को जीते 25 साल हो गए।'

सुष्मिता सेन 
सुष्मिता सेन 

सुष्मिता ने भी कई सारी तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं-

सुष्मिता सेन 
सुष्मिता सेन 

सुष्मिता सेन 
सुष्मिता सेन 

सुष्मिता ने सभी को धन्यवाद कहा। 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स के खिताब को जीतने के बाद सुष्मिता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से सुष्मिता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में 'सिर्फ तुम', 'बीवी नंबर 1' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

सुष्मिता एक सिंगल पेरेंट भी हैं, उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है जिनके नाम रेनी और अलिशा हैं। एक स्टार और एक मां के रूप में अपने सफर के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने पहले आईएएनएस को बताया था, "यह कोई आसान काम नहीं है, लेकिन आप इसे 25 साल से करते आ रहे हैं और अब यह एक आदत बन चुकी है और इसके बाद आप सिर्फ स्वीकार किए जाते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन