1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुष्मिता सेन 43 साल की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए करती हैं इतना खतरनाक वर्कआउट, खुद ही देखें वीडियो

सुष्मिता सेन 43 साल की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए करती हैं इतना खतरनाक वर्कआउट, खुद ही देखें वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2019 01:23 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 01:23 pm IST

Sushmita Sen Workout Video:  सुष्मिता अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है। ऐसा ही उन्होंने एक वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया।

Sushmita sen- India TV Hindi
Sushmita sen

Sushmita Sen Workout Video: सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। 43 साल की उम्र में वह अपनी फिटनेस के कारण हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सुष्मिता अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है। ऐसा ही उन्होंने एक वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया।

 

फिल्म 'मैं हूं ना' की खूबसूरत अभिनेत्री अपने इंस्ट्राग्राण में अपने वर्कआउट के वीडियों फैंस के लिए शेयर करती रहती है। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया- हम में से हर किसी के अंदर आवाज से बड़ा प्रेरक कोई नहीं है !!! मुझे ... मैं खुद से अक्सर बात करती हूं और अपने भीतर बहुत ध्यान से सुनती हूं !!! कुछ ही समय के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए कठिन है, और इसलिए मैं जब तक उस परिचित आवाज को नहीं सुनती तब तक अपनी सांस और प्रतीक्षा पर ध्यान केंद्रित करती हूं। जिसके बाद बहुत ही पहचानी आवाज आती है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप नहीं कर सकते और मैं करती हूं।

इस वीडियो में एक्ट्रेस रस्सियों को पकड़े हुए है जिसके साथ वह धीमे ने अपने पैरों को ऊपर ले जाकर उलटा सिर के बल हो जाती है। इसके बाद फिर सीधा होकर रस्सी छोड़कर खड़े होकर शरीर को सीधा करती है। फिर दोबारा इसी एक्सरसाइज को दोहराती है। इस एक्सरसाइज को देखकर आपके मुंह से सिर्फ वाह निकलेगा।

 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल