1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ किया शानदार डांस, शेयर किया वीडियो

सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ किया शानदार डांस, शेयर किया वीडियो

 Published : Jan 02, 2020 08:17 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 08:18 pm IST

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अपनी दोनों बेटियों के साथ शानदार डांस कर रही हैं।

sushmita sen dance video- India TV Hindi
सुष्मिता सेन ने शेयर की डांस वीडियो।

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट और डांस की वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ शानदार डांस करते हुए वीडियो शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैमिली टाइम की फोटोज भी शेयर कर रही हैं।

वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी बेटियों के साथ डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- डांस इस तरह करो जैसे कोई आपको देख नहीं रहा हो। सुष्मिता की इस डांस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में वापसी की अनाउंसमेंट कर दी है। सुष्मिता आखिरी बार अमीज बाजमी की 2010 में आई फिल्म नो प्रॉब्लम में नजर आई थी। उन्होने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मैं हमेशा प्यार के साथ धैर्य को जानती हूं। यह अकेला ही मुझे मेरे प्रशंसकों का प्रशंसक बनाता है। उन्होंने स्क्रीन पर मेरी वापसी के लिए 10 लंबे वर्षों का इंतजार किया है, मुझे अपने पड़ाव के दौरान रास्ते के हर चरण में प्यार से प्रोत्साहित किया है,निष्ठा से। मैं आप लोगों के लिए वापसी कर रही हूं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन इस साल अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दोनों साथ में अक्सर समय बिताते नजर आते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन