1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के इन दो लोगों ने दिया सुषमा स्वराज का साथ, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी

बॉलीवुड के इन दो लोगों ने दिया सुषमा स्वराज का साथ, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी

 Published : Jun 25, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 03:44 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और संगीतकार विशाल ददलानी ने उत्तर प्रदेश के एक जोड़े के पासपोर्ट विवाद को लेकर ट्रोल का शिकार हुईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का समर्थन किया है। 

सुषमा स्वराज- India TV Hindi
सुषमा स्वराज Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और संगीतकार विशाल ददलानी ने उत्तर प्रदेश के एक जोड़े के पासपोर्ट विवाद को लेकर ट्रोल का शिकार हुईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का समर्थन किया है। सुषमा ने अपने ट्विटर पर उन्हें अपशब्द कहने वाले ट्वीट को लाइक करते हुए लिखा, "मैं 17 से 23 जून के बीच भारत से बाहर थीं। मुझे नहीं मालूम कि मेरी गैर-मौजूदगी में क्या हुआ। खैर, मैं कुछ ट्वीट्स पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं मैं उन ट्वीट्स को आप सभी के साथ साझा कर रही हूं इसलिए मैंने उन्हें लाइक किया है।"

स्वरा और विशाल ने कहा कि यह शर्म की बात है कि मंत्री को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।  स्वरा ने ट्वीट कर कहा, "यह बीमार मानसिकता और शर्मनाक है, सुषमा स्वराजी की तरह इसलिए ट्रोल की जा रही हैं क्योंकि उन्होंने और उनके मंत्रालय ने ईमानदारी से और हमारे देश के कानून के अनुसार अपना काम किया है।"

विशाल ने लिखा, "जय हो। उनमें से एक के लिए जो करुणा और बिना भेदभाव के साथ काम कर रही हैं। स्वाभाविक रूप से वे इसे बर्दाश्त नहीं कर सके। कम से कम हम नागरिक सुषमा स्वराजी से कह सकते हैं कि हम उनके काम की सराहना करते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन