1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन रिलीज होगा तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' का टीजर, देखें शूटिंग की Inside Pics

इस दिन रिलीज होगा तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' का टीजर, देखें शूटिंग की Inside Pics

 Published : Jul 10, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 01:09 pm IST

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की मूवी 'सांड की आंख' की कहानी शार्प शूटर्स चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर पर आधारित है।

- India TV Hindi

नई दिल्ली: तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की अपकमिंग मूवी 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) का टीजर 11 जुलाई यानी की कल आउट होगा। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है और यह इसी साल दिवाली के त्योहार पर रिलीज होगी।

तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भूमि के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों ही बूढ़े लुक में हैं। 

तापसी ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कभी ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं तो कभी नई-नवेली दुल्हन के अवतार में दिखाई दे रही हैं। 

बता दें कि तापसी और भूमि 'सांड की आंख' में बुजुर्ग महिलाओं का किरदार निभा रही हैं, जो हरियाणा में रहती हैं। फिल्म की कहानी शार्प शूटर्स चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर पर आधारित है। 

उत्तर प्रदेश के जौहरी जिले की रहने वाली चंद्रो (87) और प्रकाशी (82) ने 50 साल की उम्र में शार्पशूटिंग करने की शुरुआत की। दुनिया की सबसे वयस्क शार्पशूटर्स में से एक चंद्रो को लोग शूटर 'दादी' कहकर भी बुलाते हैं।

लेखक तुषार हीरानंदानी 'द रिलायन्स एंटरटेनमेन्ट फिल्म' की इस मूवी से निर्देशक के क्षेत्र में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप और निधि परमार हैं। 'सांड की आंख' में प्रकाश झा और विक्की काडियन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Also Read:

सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी' गाने पर थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन