1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारे खान छोड़कर तैमूर अली खान को डेट करना चाहती हैं तापसी पन्नू

सारे खान छोड़कर तैमूर अली खान को डेट करना चाहती हैं तापसी पन्नू

 Published : Mar 05, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 12:14 pm IST

बॉलीवुड के सभी खान छोड़कर तापसी पन्नू तैमूर अली खान को डेट करना चाहती हैं।

Taapsee pannu and taimur ali khan- India TV Hindi
Taapsee pannu and taimur ali khan

करीना कपूर और सैफ अली खान से ज्यादा उनका बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali khan)लाइमलाइट में रहता है। पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने के लिए इधर-उधर घूमते रहते हैं। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी तैमूर के साथ काम करना चाहते हैं। काम करने के साथ तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) तो तैमूर अली खान को डेट करना चाहती हैं। जी हां, तापसी ने कहा है कि वह तैमूर अली खान को डेट करना चाहती हैं।

तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बदला' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में बॉलवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया की वह बॉलीवुड में किसे डेट करना चाहती हैं। इसके जवाब में तापसी ने कहा- हमम... बॉलीवुड? क्या मैं तैमूर के साथ डेट पर जा सकती हूं?

गली बॉय एक्टर रणवीर सिंह तैमूर के साथ काम करना चाहते हैं। कॉफी विद करण सीजन 6 में जब रणवीर से पूछा गया था कि वह शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान में से किस खान के साथ काम करना चाहते हैं तो रणवीर ने कहा था कि तैमूर के साथ काम करना चाहते हैं और उनके पिता का रोल निभाना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की मनमर्जियां के बाद वह सुजॉय घोष की बदला में नजर आने वाली हैं। बदला 8 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में तापसी के साथ अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग कर रही हैं।इसके अलावा वह मिशन मंगल और गेम ओवर में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

इस खास वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुंभ में लॉन्च किया है 'ब्रह्मास्त्र' का 'logo'

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के 2 धमाकेदार पोस्टर रिलीज, 'सिंबा' के बाद रोहित शेट्टी को फिर मिला करण जौहर का साथ 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन