1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाना पाटेकर के साथ मिलकर तापसी लगाएंगी एक्टिंग का 'तड़का'

नाना पाटेकर के साथ मिलकर तापसी लगाएंगी एक्टिंग का 'तड़का'

 Published : Apr 20, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Apr 20, 2016 08:12 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। तापसी अब जल्द ही दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

tapsee- India TV Hindi
tapsee

मुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। तापसी अब जल्द ही दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। दरअसल तापसी, प्रकाश राज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तड़का' में नाना पाटेकर के साथ नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने नाना के साथ काम करने को लेकर कहा है कि, नाना के साथ काम करना 'सोने पर सुहागा' है। तापसी ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं कि प्रकाश सर मुझे निर्देशित करेंगे। इससे पहले मैंने उनके साथ तेलुगू की दो फिल्मों में काम किया है और हमने एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा समय बिताया है। नाना पाटेकर के साथ काम करना 'सोने पर सुहागा' है।"

इसे भी पढ़े:- ‘अमिताभ के साथ काम करना सपना पूरा होने जैसा’ : तापसी पन्नू

उन्होंने कहा, "मैंने इस फिल्म को दक्षिण में देखा है, लेकिन अब इसमें बहुत कुछ बदल गया है। क्योंकि हिंदी दर्शक संवेदनशील हैं और एक अद्भुत स्टार के साथ काम करने से अधिक उत्साहित करने वाला कुछ नहीं है।" यह तमिल फिल्म 'उन समायल अरायिल' की रीमेक है। इसमें अली फजल और श्रेया सरन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग गोआ में मई के पहले सप्ताह में शुरु की जाएगी।

इसके अलावा तापसी इन दिनों अनिरुद्ध राय चौधरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पिंक' में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इतना ही तापसी फिलहाल आगामी फिल्म 'गाजी' की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन