1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘अमिताभ के साथ काम करना सपना पूरा होने जैसा’ : तापसी पन्नू

‘अमिताभ के साथ काम करना सपना पूरा होने जैसा’ : तापसी पन्नू

 Published : Jan 26, 2016 11:01 am IST,  Updated : Jan 26, 2016 11:12 am IST

हैदराबाद: अभिनेत्री तापसी पन्नू मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ एक हिंदी फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि बिग बी के साथ काम करना उनके करियर की दिशा में उन्हें एक कदम आगे ले जाएगा।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

हैदराबाद: अभिनेत्री तापसी पन्नू मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ एक हिंदी फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि बिग बी के साथ काम करना उनके करियर की दिशा में उन्हें एक कदम आगे ले जाएगा। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

तापसी ने 'आईआईएफए उत्सवम' के पहले संस्करण के मौके से इतर आईएएनएस को बताया, "मैंने हमेशा एक कदम आगे बढ़ने की कोशिश की है और यह फिल्म मुझे करियर में एक कदम आगे ले जाएगी।"

इसे भी पढ़े:Big B की पसलियों में चोट, ठीक होने में लगेगा वक्त

उन्होंने कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं। अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। "फिल्म का निर्माण शूजित सरकार अपने बैनर 'राइजिंग सन फिल्म्स' के तहत करेंगे।

बांग्ला फिल्मकार अनिरुद्ध रॉय चौधरी इस फिल्म से बॉलीवुड में निर्देशन की पारी की शुरुआत करेंगे। 'उत्सवम' के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा कि इस समारोह का हिस्सा होने पर उन्हें गर्व है।

तपसी ने साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म 'चश्मेबद्दूर' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थीं। तापसी पन्नू धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। हालांकि तपसी को स्पोर्ट्स में भी काफी रुची हैं।

तपसी ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया हैं। पिछले साल  रिलीज हुई तपसी की फिल्म बेबी को दर्शकों ने खूब सराहा था। तापसी ने तेलुगु,तमिल,मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया हैं। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थीं। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया हैं।

इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब से नवाजा भी गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन