1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दया बेन’ के घर गूंजी किलकारियां, घर आई नन्हीं परी

‘दया बेन’ के घर गूंजी किलकारियां, घर आई नन्हीं परी

 Published : Nov 30, 2017 06:40 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 06:40 pm IST

दिशा वकानी ने अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर घर में 'दया बेन' के रूप में एक खास पहचान हासिल कर ली है। अब खबर आई है कि उन्होंने हीरानंदानी अस्‍पताल में एक बेटी को जन्‍म दिया है।

disha vakani- India TV Hindi
disha vakani

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा दिशा वकानी ने अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर घर में 'दया बेन' के रूप में एक खास पहचान हासिल कर ली है। आज फैंस से उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब रहते हैं। वैसे इस बात से तो हर कोई वाकिफ होगा कि दिशा अपनी प्रेग्नेंसी के कारण काफी समय से अपने शो से दूर हैं। अब खबर आई है कि उन्होंने हीरानंदानी अस्‍पताल में एक बेटी को जन्‍म दिया है। गौरतलब है कि वह पिछले वर्ष चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पांड्या के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दिशा और मयूर का यह पहला बच्चा है।

बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी दिशा को कई थोड़ा बहुत शो देखा गया था। लेकिन कुछ समय आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था, उनकी प्रेग्नेंसी के कारण उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से निकाला भी जा सकता है। लेकिन मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर निकालना तो दूर बल्कि उनकी सहूलियत के हिसाब से ही शूटिंग रखी। खबरों के अनुसार शो के प्रोड्यूसर आसित कुमार मोदी कुछ वक्त पहले कहा था कि, फिलहाल दिशा शो पर आ रही हैं और लीव के बारे में अभी कोई विचार नहीं किए गए हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि, हर कोशिश कर रहे हैं कि उनके रहते हुए ही ज्यादा से ज्यादा सीन्स शूट कर लिए जाए, साथ ही यह भी कोशिश की जा रही है कि उनके घर पर ही शूटिंग की प्रबंध हो जाए। बता दें कि दिशा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ शुरुआत से ही जुड़ी हुई हैं और वह इसका एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। उनकी जगह अब शायद ही दर्शक किसी और 'दया बेन' को देखना पसंद करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन