1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ताहिरा कश्यप ने लॉकडाउन के दौरान अपनी चौथी किताब पूरी की, सेहत का भी रख रही हैं ख्याल

ताहिरा कश्यप ने लॉकडाउन के दौरान अपनी चौथी किताब पूरी की, सेहत का भी रख रही हैं ख्याल

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2020 11:26 am IST,  Updated : Jul 11, 2020 11:26 am IST

ताहिरा इस साल के अंत तक अपनी किताब रिलीज करने की योजना बना रही है।

ताहिरा कश्यप ने लॉकडाउन के दौरान अपनी चौथी किताब पूरी की- India TV Hindi
ताहिरा कश्यप ने लॉकडाउन के दौरान अपनी चौथी किताब पूरी की Image Source : INSTAGRAM: @TAHIRAKASHYAP

मुंबई: लेखक-फिल्मकार ताहिरा कश्यप खुराना ने कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान अपनी चौथी किताब, 'द 12 कमांडेंट्स ऑफ बीइंग ए वूमन' पूरी कर ली है। ताहिरा इस साल के अंत तक अपनी किताब रिलीज करने की योजना बना रही है।

ताहिरा ने कहा, "मैंने आखिरकार 'द 12 कमांडेंट्स ऑफ बीइंग ए वुमन' लिखना खत्म कर लिया है और यह एक बहुत ही समृद्ध अनुभव रहा है। मुझे लगता है कि बहुत सारी महिलाएं किताब से जुड़ाव महसूस करेंगी और पुरुषों के लिए यह बहुत दिलचस्प होगा, जिससे वे इसे पढ़ेंगे। लॉकडाउन की अवधि मुझे किताब को खत्म करने और उसके लिए पर्याप्त समय देने के लिए एकदम सही थी।"

डेटिंग के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते थे आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

लेखन के अलावा ताहिरा ने लॉकडाउन के दौरान अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने की भी कोशिश की। लॉकडाउन प्रतिबंध में मिली ढील के साथ ताहिरा ने अपने घर के बाहर साइकिल चलाना शुरू कर दिया।

PHOTOS: आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के घर में झलकती है क्रिएटिविटी की झलक

इस बारे में उन्होंने कहा, "मैं साइकिलिंग को एक खेल के रूप में लेती हूं और मानसिक रूप से ताजा होने के लिए भी। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मैं एक ही सड़क, पेड़ों और घरों को एक अलग नजरिए से देख रही थी। मैं प्रकृति में सौंदर्य की तलाश कर रही थी, जिसे मैंने पहले कभी नहीं सराहा था। यह चिकित्सा की तरह है। पहले इसका मतलब सिर्फ शारीरिक तौर पर व्यायाम था, लेकिन अब यह मेरी मानसिक भलाई के लिए एक थेरेपी बन गया है और खुशी भी।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन