1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू इन दिनों जानिए किस चीज में हैं बेहद व्यस्त

तापसी पन्नू इन दिनों जानिए किस चीज में हैं बेहद व्यस्त

 Published : Jun 16, 2016 11:38 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 11:39 pm IST

फिल्म ‘पिंक’ में जल्द ही नजर आने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। तापसी हाली ही में शान की आवाज में गाए गए गानें 'तुम हो तो लगता है' में नजर आई हैं।

tapsee- India TV Hindi
tapsee

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘पिंक’ में जल्द ही नजर आने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। तापसी हाली ही में शान की आवाज में गाए गए गानें 'तुम हो तो लगता है' में नजर आई हैं। तापसी पन्नू का कहना है कि हिंदी फिल्मों से उन्होंने जानबूझकर 'ब्रेक' नहीं लिया। इस वर्ष वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 'तुम हो तो लगता है' गाने से उन्होंने वापसी की है। इस साल लगातार उन्हें कई सारे फिल्मों में देखा जाएगा।

इसे भी पढ़े:- नाना पाटेकर के साथ मिलकर तापसी लगाएंगी एक्टिंग का 'तड़का'

‘अमिताभ के साथ काम करना सपना पूरा होने जैसा’ : तापसी पन्नू

तापसी इसके पहले फिल्म 'बेबी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं, जो पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई थी। एक वर्ष से अधिक समय के बाद वह 'तुम हो तो लगता है' सिंगल ट्रैक से वापसी कर रही हैं। इस गीत को शान ने गाया है, जिसकी धुन अमाल मलिक ने दी है। इसमें उन्होंने साकिब सलीम के साथ काम किया है।

गाने के लॉन्चिंग पर अपने ब्रेक के बारे में बताते हुए तापसी ने कहा, "मैं कई फिल्मों में व्यस्त थी। ये फिल्में आप त्योहारों के समय देखेंगे। अभी यह शुरुआत है। यह गाना मेरे लिए इस साल का ट्रेलर है।" उन्होंने कहा, "मैं लगातार शूटिंग में व्यस्त थी। यह एक से ज्यादा नहीं होना चाहिए था। वास्तव में मैं ज्यादा शूटिंग के कारण डरी हुई हूं।"

तापसी शूजित सिरकार की फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रिन साझा करने वाली हैं। 'तड़का' फिल्म में नाना पाटेकर, श्रीया सरन और अली फजल के साथ दिखेंगी। तापसी 'बेबी' के पहले हिंदी फिल्मों में कभी नहीं दिखी थीं। उन्हें दक्षिण की फिल्म 'कंचना 2' और 'वाई राजा वाई' में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन