1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Oops! सोनाक्षी सिन्हा के सामने डांस करते वक्त फट गई टेरेंस लुईस की पैंट

Oops! सोनाक्षी सिन्हा के सामने डांस करते वक्त फट गई टेरेंस लुईस की पैंट

 Published : May 27, 2017 11:41 am IST,  Updated : May 27, 2017 11:46 am IST

नच बलिए 8 के सेट पर डांस करते हुए कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस एक अजीब स्थिति का शिकार हो गए। दरअसल टेरेंस स्टेज पर डांस कर रहे थे और एक मूव के दौरान उनकी पैंट क्रॉच के पास फट गई।

्ेि- India TV Hindi
्ेि

नई दिल्ली: नच बलिए 8 के सेट पर डांस करते हुए कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस एक अजीब स्थिति का शिकार हो गए। दरअसल टेरेंस स्टेज पर डांस कर रहे थे और एक मूव के दौरान उनकी पैंट क्रॉच के पास फट गई। उस वक्त टेरेंस के साथ स्टेज पर सोनाक्षी  सिन्हा भी मौजूद थीं।

इस घटना के बाद सोनाक्षी और वहां मौजूद अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। टेरेंस को इस हालत में देखकर शो के प्रतियोगी और दूसरे कोरियोग्राफर आ गए और उन्होंने जैकेट देकर टेेरेंस को ढका।

यहां देखिए वीडियो

आपको बता दें टेरेंस लुईस, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक मोहित सूरी नच बलिए 8 के जज हैं। इस हफ्ते शो में कोई एलीमिनेशन नहीं होगा। अगला एलीमिनेशन अब अगले हफ्ते होगा। शो में सिद्धार्थ-तृप्ति, ब्रेंट गोबले-आश्का गरोडिया की जोड़ी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री ली है।

टेरेंस लुईस एक कोरियोग्राफर हैं जो खुद की कोरियोग्राफी कंपनी चलाते हैं, जिसका नाम टेंरेंस लुईस डांस कंपनी है। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है।

ट्विंकल ने पीरियड्स पर किया ट्वीट, केआरके ने कहा- पागल हो गई हैं भाभीजी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन