1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed! कुली नंबर 1में बनेंगी वरुण-सारा की जोड़ी, 25 साल बाद एक साथ नजर आएंगे डेविड धवन-वासु भगनानी

Confirmed! कुली नंबर 1में बनेंगी वरुण-सारा की जोड़ी, 25 साल बाद एक साथ नजर आएंगे डेविड धवन-वासु भगनानी

 Published : Apr 24, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 04:35 pm IST

वरुण को बर्थडे गिफ्ट के तौर में कुली नंबर 1 की रीमेक बनाने की घोषणा कर दी है। इस फिल्म के लिए एक बार फिर 25 साल बाद डेविड धवन और वासु भगनानी की जोड़ी वापसी करने वाली है।

Coolie no. 1- India TV Hindi
Coolie no. 1

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जहां आज अपना बर्थडे थाईलैंड में अपने दोस्तों को साथ मना रहे है। वहीं उनके पिता डेविड धवन ने एक अनोखा तोहफा उन्हें दे दिया है। जी हां वरुण को बर्थडे गिफ्ट के तौर में कुली नंबर 1 की रीमेक बनाने की घोषणा कर दी है। इस फिल्म के लिए एक बार फिर 25 साल बाद डेविड धवन और वासु भगनानी की जोड़ी वापसी करने वाली है।

जहां एक ओर वरुण धवन की हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' सिनेमा घरों में अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं वरुण की झोली में एक और फिल्म आकर गिर गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया- जुड़वा-2 के बाद डेविड और वरुण धवन की जोड़ी फिर से साथ काम कर रही है। इस बार फिल्म है सुपरहिट कॉमेडी- कुली नंबर 1।  वरूण धवन और सारा अली खान अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग फिल्म की शूटिंग अगस्त 2019 में शुरू होगी।

आपको बता दें कि 1995 में रिलीज हुई फिल्म कुली नंबर 1 कॉमेडी फिल्म थी। जो कि हर किसी के दिलों में राज़ करती है। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- Birthday Special: 'कलंक' के फ्लॉप होने के बावजूद इस बात को सेलिब्रेट कर रहे हैं वरुण धवन

वरुण धवन ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ये रीमेक फिल्म नहीं है। उन्होंने बताया, ''इस फिल्म को अडॉप्ट किया गया है। इसके स्क्रीनप्ले में कोई बदलाव नहीं किया गया जाएगा लेकिन फिल्म में बहुत सारी चीजों को चेंज किया जाएगा। जिसकी वजह से यह फिल्म ऑरिजनल से बिल्कुल अलग होगी।''

कलंक फिल्म की कहानी लोगों के दिलों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई, लेकिन वुरण और आलिया की जोड़ी के साथ-साथ हर किसी को दोनों की एक्टिंग काफी शानदार लगी।

Varun Dhawan Birthday: 'कलंक' के लिए वरुण धवन में इस तरह बनाईं अपनी मस्कुलर बॉडी, जानें डाइट प्लान और वर्कआउट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन