1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज, आमिर खान-अमिताभ बच्चन ने किया शेयर

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज, आमिर खान-अमिताभ बच्चन ने किया शेयर

 Published : Oct 13, 2018 04:21 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 04:21 pm IST

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया।

Thugs of Hindostan new poster - India TV Hindi
Thugs of Hindostan new poster

नई दिल्ली: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया। फिल्म में आमिर, अमिताभ के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं।

आमिर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ''ये रहा हमारा दूसरा पोस्टर। प्यार।'' अमिताभ ने भी यही पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ''ये दीवाली होगी ठग वाली।''

फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। इसे तमिल और तेलुगू में भी डब किया जा रहा है। फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट और यश राज फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अमिताभ का नाम खुदाबख्श, आमिर का फिरंगी, कटरीना का सुरैया और फातिमा का जाफिरा है।

दर्शकों को काल्पनिक एक्शन एडवेंचर का शानदार अनुभव देने के लिए इसे माल्टा में फ़िल्माया गया है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह अब तक का सबसे महंगा आउटडोर शूट करार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो, "विक्टर (विजय कृष्णा आचार्य) एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जहां कल्पना और वास्तविकता का मिलन होता है। इसके लिए एक प्राचीन, अनदेखा स्थान और एक सेटिंग की ज़रूरत थी जहां स्वाभाविक रूप से दो विशाल जहाजों को फिट कर सकते थे।''

''हॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़े पैमाने पर जहाज़ बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा  माल्टा में दो जहाजों का निर्माण किया गया था। टीम ने माल्टा में 45 दिनों की शूटिंग के दौरान विभिन्न और अविश्वसनीय स्थानों पर फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दिया है। जब भी आप इन सबको जोड़ते है तो ठग्स की शूटिंग लागत भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी आउटडोर शूट में से एक है।"

Also Read:

Exclusive: #MeToo पर कंगना रनौत- बहुत बेशर्म लोग हैं, अच्छा है आरोपियों का काम छिन रहा है

विकास बहल की पूर्व पत्नी के आरोपों पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- आपके पति इतने ही पवित्र थे तो छोड़ा क्यों

#MeToo पर बोलीं सुजैन खान- बहुत से आरोप झूठे, सोशल मीडिया का गलत प्रयोग हो रहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन