1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर की 'अ फ्लाएंग जट' की रिलीज डेट आई सामने

टाइगर की 'अ फ्लाएंग जट' की रिलीज डेट आई सामने

 Published : Jan 08, 2016 02:33 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 02:34 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'अ फ्लाएंग जट' में एक बार फिर से अपनी 'हिरोपंती' दिखाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह देसी सुपरहिरो के किरदार में नजर आएंगे।

tiger- India TV Hindi
tiger

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'अ फ्लाएंग जट' में एक बार फिर से अपनी 'हिरोपंती' दिखाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह देसी सुपरहिरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला लुक कुछ वक्त पहले ही जारी कर दिया गया था और अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म इसी साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इसे भी पढ़े:- अब लोगों को हंसाएंगे टाइगर श्रॉफ

इसके रिलीज डेट की जानकारी फिल्म के निर्देशक रेमो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, “Yayy,25th,Aug,2016#aflyingjatt"

tiger
tiger

कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर में टाइगर नीले रंग की पोशाक पहने उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे थे। खबरों की माने तो उनकी इस पोशाक को खास लास वेगास से लाया गया है और इस पर कुल 20 लाख रुपए तक का खर्च आया था। 'अ फ्लाएंग जट' में ऑस्ट्रेलिया के अभिनेता और रेसलर रह चुके नाथन जोन्स विलेन के किरदार में नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले फिल्म में निभाए गए उनके किरदार का लुक भी जारी कर दिया गया था।

टाइगर श्रॉफ वैसे तो अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी डाइट और फिटनेस पर खास मेहनत की है।

फिल्म के पोस्टर को देखकर कहा रहा है कि उनका लुक काफी हद तक ऋतिक रोशन की फिल्म 'क्रिश' वाले लुक से काफी मिलता-जुलता है। जैसे ऋतिक फिल्म में एक मास्क से अपने चेहरे को छुपाते हुए और एक लंबी ब्लैक पोशाक पहने नजर आए थे, ऐसा ही कुछ टाइगर के लुक में भी दिखाई दे रहा है।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले नाथन जोन्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन