1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाग़ी 3' का पहला पोस्टर रिलीज़

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाग़ी 3' का पहला पोस्टर रिलीज़

 Published : Feb 03, 2020 12:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 12:17 pm IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाग़ी 3' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया।

 'बाग़ी 3' का पहला...- India TV Hindi
 'बाग़ी 3' का पहला पोस्टर रिलीज़

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाग़ी 3' का पहला पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं। टाइगर एक हाथ में एक गन दिखाई दे रही है और वो फाइटर टैंक के सामने फेस करके खड़े हैं और पोस्टर में उनकी बैक दिख रही है। पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा है- एक बार फिर उसका मजबूत विलेन, उसकी बड़ी लड़ाई, इस बार एक देश के खिलाफ, रोनी लौट आया। 'बाग़ी 3' का ट्रेलर 6 फरवरी, गुरुवार को रिलीज होगा।

‘बागी 3’ में आपको एक बार फिर टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में टाइगर के एक्शन और दमदार लुक के अलावा उनका डांस भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइजी 'बाग़ी' का तीसरा पार्ट है। 'बाग़ी' और 'बाग़ी 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस बार भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 

अर्पिता की बेटे आहिल और बेटी आयत के साथ फोटो हुई वायरल

बता दें, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, विजय वर्मा, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ आपको अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

आईफा अवॉर्ड 2020: मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के साथ मिलकर कार्यक्रम की घोषणा करेंगे सलमान खान

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन