1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बागी 4' और 'हीरोपंती 2' के लिए तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

'बागी 4' और 'हीरोपंती 2' के लिए तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2020 09:45 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 09:45 am IST

बागी-4 का निर्देशन अहमद खान करेंगे, जो इससे पहले फ्रैंचाइजी के दो सफल भाग (बागी 2 और बागी 3) का निर्देशन कर चुके हैं।

tiger shroff baaghi 4 heropanti 2 latest news- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने अगले प्रोजेक्ट्स फिल्म 'बागी 4' और 'हीरोपंती 2' के लिए तैयार हैं। दोनों फिल्मों के लिए कुल 25 देशों में शूटिंग करेंगे। फिल्म 'हीरोपंती 2' की दिसंबर में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

टाइगर ने ट्वीट में कहा, "दो फ्रैंचाइजी, एक इमोशन। 'हीरोपंती 2' और 'बागी 4'। हीरोपंती की शूटिंग जल्द शुरू, बागी 4 की जानकारी के लिए जुड़े रहें। साजिद नाडियावाला के साथ एक बार फिर।"

टाइगर श्रॉफ के गाने Unbelievable का एकॉस्टिक वर्जन जल्द होगा रिलीज

बागी-4 का निर्देशन अहमद खान करेंगे, जो इससे पहले फ्रैंचाइजी के दो सफल भाग (बागी 2 और बागी 3) का निर्देशन कर चुके हैं।

वहीं, टाइगर श्रॉफ ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने गीत 'अनबीलिबेबल' के ध्वनिक संस्करण को जल्द ही जारी करने वाले हैं। इस गाने को सितंबर में जारी किया गया था। टाइगर ने इसी के माध्यम से गायन में अपना डेब्यू किया।

अब टाइगर ने इसके एक और संस्करण को जारी करने का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर इसकी एक झलकी साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "एकॉस्टिक के माध्यम से आपको धन्यवाद कहने और इसकी कुछ पंक्तियों को समर्पित करने का सोचा। कमिंग सून। हैशटैगयूआर'अनबीलिबेबल।" 

इस छोटे से क्लिप में टाइगर माइक्रोफोन के सामने खड़े होकर अपने इस गीत को गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन