1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों में गुंडों की धुनाई करने वाले टाइगर को लगता है इनसे डर

फिल्मों में गुंडों की धुनाई करने वाले टाइगर को लगता है इनसे डर

 Published : Aug 09, 2016 07:15 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 09:26 pm IST

टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में एक साथ कई गुंडों की धुनाई कर सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें अपनी मां से बहुत डर लगता है।

tiger- India TV Hindi
tiger

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। टाइगर को अब तक की उनकी सभी फिल्मों में उन्हें गुड़ों के साथ खूब मारपीट करते हुए देखा गया है। लेकिन अपनी फिल्मों में एक साथ कई गुंडों की धुनाई करने वाले टाइगर को किसी से डर लगता है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी मां हैं। वह असल जिंदगी में अपनी मां से बहुत डरते हैं। जैकी श्रॉफ और आयशा के बेटे टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' के सुपरहीरो और उनके बीच केवल एक ही समानता है और वह है कि दोनों ही अपनी मां की बात सुनते हैं।

इसे भी पढ़े:-

टाइगर ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैं घर से बाहर काफी काम करता हूं। मेरे घर में मेरी मां सुपर हीरो हैं। एक तरह से मैं अपने किरदार जैसा हूं। इस फिल्म का सुपरहीरो और मैं दोनों ही मां से डरते हैं। वे जो कुछ भी कहती हैं मैं वह सुनता हूं। वह मुझसे भी ताकतवर हैं।"

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस आगामी फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक सुपरमैन की किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में टाइगर के साथ जैकलिन फर्नाडिस भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रेमो ने फिल्म में ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता नाथन जोंस को खलनायक के भूमिका के लिए लिया है। वह हमेशा से 'ए फ्लाइंग जट्ट' फिल्म के लिए सुपर विलेन चाहते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन