1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बागी 3' बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म पहले दिन कर सकती है 20 करोड़ तक कमाई!

'बागी 3' बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म पहले दिन कर सकती है 20 करोड़ तक कमाई!

 Published : Mar 06, 2020 11:27 am IST,  Updated : Mar 06, 2020 11:27 am IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' आज रिलीज हो गई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

baaghi 3 box office prediction- India TV Hindi
बागी 3 बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर एक्शन से भरपूर फिल्म बागी 3 लेकर आ गए हैं। फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के साथ रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह बागी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। बागी की पहली दो फिल्में ऑडियन्स को काफी पसंद आई थी। जिसके बाद इस तीसरी फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म से पहले दिन अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बागी 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है। एक्शन से भरपूर होने की वजह से यह फिल्म लोगों को अपनी तरह खींचने में कामयाब हो सकती है। टाइगर श्रॉफ फिल्म में शानदार स्टंट करते नजर आने वाले हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट कुछ अलग ही बता रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन लगभग 7 करोड़ का बिजनेस करेगी।

'बागी 3' स्टार टाइगर श्रॉफ को मां आयशा और दिशा पटानी ने खास अंदाज में किया बर्थ डे विश

टाइगर और श्रद्धा की बागी ने पहले दिन 11.94 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद 2018 में आई बागी 2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ का बिजनेस किया था। बागी 2 में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी नजर आई थी। अब देखना है बागी 3 पहले दिन क्या कमाल दिखाती है।

टाइगर श्रॉफ क्रेन से रिलीज करेंगे 'बागी 3' विशाल पोस्टर

आखिरी बार टाइगर श्रॉफ एक्शन फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ का बिजनेस किया था। वॉर में टाइगर श्रॉफ के साथ ऋतिक रोशन एक्शन करते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन