1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ के गाए गाने 'अनबिलीवेबल' का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगा गाना

टाइगर श्रॉफ के गाए गाने 'अनबिलीवेबल' का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगा गाना

 Published : Sep 13, 2020 11:06 am IST,  Updated : Sep 13, 2020 11:06 am IST

टीज़र में टाइगर बेहद सेंसेशनल अंदाज़ में नज़र आ रहे है जहाँ वह अपने हाथों में माइक थामकर गाने को अपनी आवाज़ दे रहे हैं। 

टाइगर श्रॉफ के गाए गाने 'अनबिलीवेबल' का टीजर रिलीज- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ के गाए गाने 'अनबिलीवेबल' का टीजर रिलीज Image Source : INSTAGRAM/@TIGERJACKIESHROFF

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में गायक के रूप में अपने डेब्यू ट्रैक 'अनबिलीवेबल' का मोशन पोस्टर जारी किया था और दर्शक अभी से पूरा गाना देखने के लिए बेताबहैं। अब, इस उत्साह का स्तर बढ़ाते हुए, अभिनेता ने आज 'अनबिलीवेबल' का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। 

टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर टीज़र साझा करते हुए लिखा,"दोस्तों ये रहा मेरे पहले गाए गाने का टीजर, उम्मीद है आप सबको पसंद आएगा। 

टीज़र में टाइगर बेहद सेंसेशनल अंदाज़ में नज़र आ रहे है जहाँ वह अपने हाथों में माइक थामकर गाने को अपनी आवाज़ दे रहे हैं। एक रॉकस्टार की तरह नज़र आ रहे अभिनेता, अब केवल वह नहीं है जो युवा एक्शन स्टार के साथ-साथ अपने डांस के लिए जाने जाते है, बल्कि अब वह बतौर सिंगर आपका दिल चुराने के लिए तैयार हैं।

 बिग बैंग म्यूजिक के साथ सहयोग करते हुए, टाइगर ने इस ट्रैक को पेश किया है- #YouAreUnbelievable

 ट्रैक को डी जी मायने और अवितेश द्वारा बेहद खूबसूरती से लिखा गया है जिसे टाइगर ने अपनी आवाज़ दी है। पुनीत मल्होत्रा ​​ने इस गाने का निर्देशन किया है, परेश ने कोरियोग्राफी की है और संथा डीओपी हैं।

 'अनबिलिवेबल' बिग बैंग म्यूजिक द्वारा निर्मित है जिसमें टाइगर पहली बार अपनी ही धुन पर नाचते और गाते हुए दिखाई देंगे। गाना 22 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन