1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर मिले शादी के प्रस्ताव को एक बच्चे की मां टिस्का चोपड़ा ने किया स्वीकार

ट्विटर पर मिले शादी के प्रस्ताव को एक बच्चे की मां टिस्का चोपड़ा ने किया स्वीकार

 Published : Oct 14, 2016 01:55 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 03:38 pm IST

टिस्का चोपड़ा लंबा वक्त सिनेमाजगत में बिता चुकी हैं। दर्शक न सिर्फ टिस्का के अभिनय के बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। हाल ही में उन्हें ट्विटर पर शादी का प्रस्ताव भी मिला है।

tisca- India TV Hindi
tisca

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा लंबा वक्त सिनेमाजगत में बिता चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी किरयर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। दर्शक न सिर्फ टिस्का के अभिनय के बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। हाल ही में उन्हें ट्विटर पर शादी का प्रस्ताव भी मिला है। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि संजय चोपड़ा संग सात फेरे ले चुकीं टिस्का ने इसके लिए हां भी कर दिया। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने सोशल मीडिया पर उनसे पूछा, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?"

इसे भी पढ़े:-

'तारे जमीं पर', 'किस्सा' और 'रहस्य' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराहना हासिल कर चुकीं टिस्का ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही थीं। टिस्का ने पोस्ट किया,"मैं इसका इंतजार कर रही थी। धन्यवाद, हां मैं तैयार हूं मुझे अपना विवरण दें। मेरे पति भी देखना चाहते हैं कि मैं किसके लिए उन्हें छोड़ रही हूं।"

एक बच्ची की मां वर्ष 2017 के अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्लू) में डिजाइनर कविता भारतीय के लिए शॉजस्टॉपर बनी हैं। बुधवार को यह फैशन उत्सव शुरू हुआ। एआईएफडब्ल्यू का 28वां संस्करण मेबलीन न्यूयॉर्क के सहयोग से ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड में आयोजित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पांच-दिवसीय महोत्सव बुधवार से शुरू हुआ और वह शुक्रवार को रैंप पर वॉक करेंगे। टिस्का फिलहाल अपनी लघु फिल्म 'चटनी' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन