1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: टिस्का चोपड़ा ने कास्टिंग काउच को लेकर किया खुलासा

VIDEO: टिस्का चोपड़ा ने कास्टिंग काउच को लेकर किया खुलासा

 Published : Aug 10, 2016 07:51 pm IST,  Updated : Aug 10, 2016 07:53 pm IST

कई बार अभिनेत्रियों ने निर्माता-निर्देशकों पर फिल्म में काम देने के लिए कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। इसका अर्थ होता है फिल्म में काम देने के बदले शारीरिक संबंधों बनाना।

tisca- India TV Hindi
tisca

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक ऐसी हकीकत है जिसे न चाहते हुए भी मानना ही पड़ता है। इससे मुंह मोड़ना बेहद मुश्किल है। कई बार अभिनेत्रियों ने निर्माता-निर्देशकों पर फिल्म में काम देने के लिए कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। इसका अर्थ होता है फिल्म में काम देने के बदले शारीरिक संबंधों बनाना। हालांकि इसके बारे में हर अभिनेत्री खुलकर बात नहीं कर पाती है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने इसके बारें में सबके सामने आकर बात की है। इन्हीं में से एक हैं टिस्का चोपड़ा

इसे भी पढ़े:-

इन दिनो टिस्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि किस तरह से वह इस कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते बची थीं। यह वीडियो Kommune India ने यूट्यूटब पर शेयर की है। इस वीडियों में टिस्का ने बताया कि जब उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज हुई तो उसके बाद से लंबे वक्त तक उन्हें कोई काम मिला।

लेकिन एक दिन अचानक उन्हें एक बड़े निर्माता-निर्देशक ने उनसे संपर्क किया और उन्हें बड़े बजट की फिल्म में काम देने की बात की। इससे वह बेहद उत्साहित थीं। फिल्म की शूरुआती शूटिंग के दौरान तक तो सब ठीक था, लेकिन कुछ वक्त फिल्म के सहयोगियों ने उन्हें फिल्ममेकर के इरादें बताए। इनकी वजह से वह थोड़ी घबरा गई थीं। एक दिन निर्देशक ने टिस्का को फिल्म की स्क्रिप्ट पर डिस्कशन करने के लिए अपने कमरे में बुलाया जिससे वह काफी डर गई थीं।

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने इस पर खुलकर बात भी की है। 2004 का एक घटना तो सबी को याद होगी जिसमें प्रीति जैन ने मधुर भंडारकर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन