1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की रिलीज तारीख तय, नोट कर लीजिए तारीख

सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की रिलीज तारीख तय, नोट कर लीजिए तारीख

 Published : Apr 03, 2017 06:23 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 06:24 pm IST

अभिनेता सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि सलमान की अगली फिल्म ट्यूबलाइट कब रिलीज होगी?

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: अभिनेता सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि सलमान की अगली फिल्म ट्यूबलाइट कब रिलीज होगी?  तो हम आपको बता दें इस साल की ईद भी बॉलीवुड के 'सुल्तान' के नाम ही होने वाली है। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज तारीख 23 जून 2017 को तय हुई है।

लेकिन सलमान के फैंस को सिर्फ फिल्म की रिलीज तारीख जानकर ही संतोष नहीं होने वाला है। तभी तो सलमान के प्रशंसक ट्विटर पर फिल्म के फर्स्ट लुक की डिमांड कर रहे हैं। ‘We Want TUBELIGHT 1st Look’ ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है। 

आपको बता दें ट्यूबलाइट में सलमान सेना के जवान की भूमिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ दिवंगत कलाकार ओम पुरी भी नजर आएंगे। सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झूझू एहम भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

कबीर खान की यह फिल्म एक वार ड्रामा फिल्म है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लद्दाख और मनाली में हुई है। सलमान और कबीर की जोड़ी ने बजरंगी भाईजान, और एक था टाइगर जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों की साथ में यह तीसरी फिल्म होगी।

​ये भी पढें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन